फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू तट पर गूंजा अयोध्या, काशी, विश्वनाथ तीनों लेगे एक साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
तोगड़िया आज करेंगे नई पार्टी का एलान
विज्ञापन

अयोध्या। राममंदिर की मांग को लेकर अयोध्या में डटे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने सोमवार दोपहर बाद निषेधाज्ञा तोड़ते हुए सरयू किनारे संकल्प सभा की। एलान किया कि वे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प देंगे। राम विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मंगलवार को रामकोट की परिक्रमा कर इसी स्थल पर नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे।

यह पार्टी सत्ता में आने के एक माह के भीतर अयोध्या, काशी और मथुरा में मंदिर का निर्माण करेगी। राममंदिर आंदोलन के महानायक महंत रामचंद्रदास परमहंस की समाधि पर सोमवार अपने समर्थकों के साथ जय श्रीराम, अबकी बार हिंदु सरकार और अयोध्या, मथुरा व काशी विश्वनाथ तीनों लेंगे एक साथ का नारा बुलंद करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राममंदिर नहीं बनाने वालों का वोट के जरिए बहिष्कार होगा।
विज्ञापन


भाजपा और संघ के लोगों ने देश के हिंदू समाज को धोखा देने का काम किया है। देश की जनता के साथ 100 करोड़ रामभक्तों की भावना के साथ खिलवाड़ किया गया है। अब वक्त आ गया है, ऐसे लोगों को नई पार्टी बनाकर हराया जाए और सबक सिखाया जाए। कहा कि सभा के लिए लाउडस्पीकर नहीं लगने दिया गया। हमने सीएम या पीएम की कुर्सी नहीं राममंदिर ही तो मांगा था।

राममंदिर आंदोलन में जुटाए चंदे का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 8 करोड़ लोगों से सवा रुपये लिया। 20 करोड़ से रामशिलापूजन करवाया। कोठारी बंधु समेत हजारों मारे गए। वादा किया था कि यदि सत्ता में आएंगे तो राममंदिर बनवाएंगे, लेकिन भाजपा ने वादा खिलाफी की है। मोदी सरकार का विकल्प तलाशने की आवश्यकता है।

इस दौरान संत तुलसीदास घाट से लेकर महंत रामचंद्रदास परमहंस की समाधिस्थल तक बड़ी संख्या में विभिन्न प्रांतों केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, आंध्रप्रदेश, सूरत, गुवाहाटी, बुलंदशहर सहित आसपास के जिलों से आए रामभक्तों का हुजूम जय श्रीराम का उद्घोष करता रहा। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था। आला अधिकारी मौके पर ही कैप किए रहे। अर्धसैनिक बल के जवान एवं खुफिया टीमें भी माहौल पर नजर रख रहीं थी।

खड़ेश्वरी मंदिर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जिन लोगों ने राममंदिर बनाने के नाम पर वोट लिया और राम भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया उनके लिए अब हिंदू समाज खुले तौर पर नारा दे रहा है नो मंदिर नो वोट। अगर मंदिर नहीं बना सकते तो वोट लेने का कोई अधिकार नहीं है। मंदिर नहीं तो वोट नहीं का संदेश लेकर हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे।

कहा कि मोदी जी मन की बात करते हैं हम दिल से बात करते हैं। मोदी सरकार अपना वादा तो नहीं निभा सकी उल्टे रामभक्तों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। अयोध्या में रामभक्तों को खाना व छत ही नहीं दी गई। कहा कि मैं रामजन्मभूमि न्यास का ट्रस्टी हूं, बावजूद इसके कारसेवकपुरम में नहीं रुकने दिया गया।

एक सवाल के जवाब में बोले कि आरएसएस, भाजपा सत्ता में हैं। उन्हें सभा, प्रदर्शन की क्या आवश्यकता है। उनको तो करके दिखाना चाहिए। कहा कि भाजपा मेंदिर नहीं बनाना चाहती है वह जनता को बेवकूफ बना रही है। तोगड़िया ने कहा कि अवैद्यनाथ, अशोक सिंहल, परमहंस सहित लाखों ने संकल्प किया था बाबर के नाम पर मस्जिद नहीं बनेगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार मुसलमानों के नाम पर शरणागत हो रही है। मस्जिद में जाने वाले सिकंदर लखनऊ में बाबर के नाम की मस्जिद बनाने की तैयारी में हैं। बाबर लुटेरा था, हमें रामजन्मभूमि चाहिए भारत में कहीं भी यदि बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने का प्रयास हुआ तो हिंदु समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि हम नहीं चेते तो लखनऊ में मंदिर से बड़ी मस्जिद बनने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें