फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के बाग विगेशवर में 640 लोगों के लिए बनेगा पीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
बाग विगेशवर में बनेंगे 640 पीएम आवास
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले में दो हजार भूमि विहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बना कर दिए जाने का लक्ष्य केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित है। इसके प्रथम चरण में 640 लोगों को योजना का लाभ दिया जाना है।

इसके लिए बाग विगेश्वर में प्रशासन की ओर से 13 हजार वर्ग मीटर भूमि चिह्नित कर अयोध्या-फैजाबाद विकास प्राधिकरण को दे दी गई है। जल्द ही विकास प्राधिकरण आवंटियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन


इसके लिए आवंटियों को विकास प्राधिकरण में पांच हजार रुपये जमा करके अपना पंजीकरण कराना होगा। खास बात यह है कि डूडा के सर्वे के आधार पर ही बिना भू-स्वामियों को मकान आवंटित किए जाएंगे।

प्रत्येक आवंटी पर आठ लाख रुपये की राशि खर्च की जानी है। प्रत्येक मकान पर 60 हजार रुपये विकास शुल्क, पांच लाख रुपये निर्माण व ढाई लाख रुपये भूमि के क्रय में खर्च की जानी है। इसमें जिला प्रशासन की ओर से भूमि उपलब्ध कराई गई है।

इसमें खर्च होने वाली धनराशि में डेढ़ लाख रुपये केंद्र सरकार, एक लाख रुपये उत्तर प्रदेश सरकार, दो लाख रुपये आवंटी की ओर जमा किए जाने है। 50 हजार रुपये प्राधिकरण अपने बजट में से खर्च करेगा।

इन मकानों के आवंटन के लिए पूरी तरह से नई प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इतना अवश्य है कि डूडा के सर्वे के आधार पर चयनित लोगों की लिस्ट बनाई जाएगी। प्राधिकरण अपनी वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया को शुरू करेगा।

इसमें पात्र लोगों को चयनित कर मकान आवंटित किए जाएंगे। शहर में 640 मकानों के लिए भूमि चिह्नित होने के बाद आवंटन के प्रक्रिया में भी तेजी आ गई है।

डूडा की ओर से पहले से निर्धारित 4300 लोगों की सूची प्राधिकरण को सौंप दी गई है, हालांकि यह सूची अभी फाइनल नहीं मानी जा रही है। कारण यह बताया जा रहा है कि इसमें आवंटियों को दो लाख रुपये की धनराशि जमा की जानी है।

डूडा की ओर से दी गई सूची में ऐसी कोई शर्त पात्रता की नहीं है और यह सूची पूर्व की बनी हुई है। अयोध्या-फैजाबाद विकास प्राधिकरण, फैजाबाद के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने बताया कि अयोध्या स्थित बाग विगेश्वरी में 640 पात्र लोगों के लिए पीएम आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाए जाने हैं।
विज्ञापन


इसमें भूमि प्रशासन की ओर से चिह्नित करके दी गई है। अब नवंबर माह से निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही जल्द ही मकान के आवंटन के लिए आवेदन लिए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें