फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में तेज हुई उफान, कछार में हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल निशान 92.86 मीटर से 1.72 मीटर दूर सरयू नदी, प्रशासन सक्रिय
विज्ञापन


फैजाबाद। बारिश के साथ शारदा व गिरजा बैराज से पानी छोड़े जाने से एक बार फिर सरयू का जलस्तर तेजी से उफान मार रहा है। पांच सेमी. प्रति घंटे के रफ्तार से सरयू में गुरुवार शाम छह बजे चार फीट की उछाल दर्ज हुई है। जलस्तर 91.14 मीटर रिकॉर्ड हुआ है, जो लाल निशान 92.86 मीटर से अभी 1.72 मीटर दूर है। जल स्तर बढ़ने के साथ कछार में हलचल शुरू हो गई है।

कछारवासी ऊंचे स्थान की शरण में जाने की तैयारी में जुट गए हैं। डीएम डॉ. अनिल पाठक ने बाढ़ खंड, राजस्व विभाग समेत स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित इलाकों में सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। शारदा व गिरजा बैराज से 61 हजार 476 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इससे सरयू के जलस्तर में बुधवार से वृद्धि होनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक फिर बुधवार की रात्रि में 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ देने से बाढ़ का खतरा शुरू हो गया है। सरयू पूरे उफान पर आ गई है। गुरुवार को एल्गिंन ब्रिज पर सरयू करीब डेढ़ मीटर तक बढ़ गई है। इसका असर अब यहां दिखाई देने लगा है। सरयू के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। 24 घंटे में सरयू का जल स्तर 118 सेमी. बढ़ा है।

सरयू के बढ़ते जलस्तर के बाद कछारवासी एक बार फिर से दहशत में है। अभी तक कछार में ही रहने वाले गांव के लोग ऊंचे स्थान पर जाने की तैयारी में है। हालांकि बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता सीएम यादव बताते हैं कि फिलहाल अभी कोई खतरा नहीं है। अभी बंधों से पानी काफी दूर है।
विज्ञापन


लेकिन बंधा व नदी के बीच बसे दर्जनों गांवों के लोग बंधे की ओर भागने की तैयारी में हैं। डीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों सदर, सोहावल व रुदौली के एसडीएम को मौके पर निरीक्षण करने व राहत व बचाव की तैयारी मुकम्मल रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें