फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में डिपाजिट हुई कम, 40 फीसदी एमटीएम खाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के 40 फीसदी एटीएम खाली
एसबीआई में धन निकासी को लगी कतारें
एसबीआई की मुख्य शाखा सिविल लाइंस में सर्वर डाउन होने से दूसरे दिन मंगलवार को सुबह से बैंक में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जुट गई। शाखा प्रबंधक अभिषेक का कहना है कि सोमवार की दिक्कत की वजह से भीड़ ज्यादा है, सबको भुगतान किया जा रहा है, कैश पर्याप्त है। लेकिन मुख्य शाखा के एटीएम में कैश नहीं डाला जा सका है। वैसे डिपॉजिट से काफी अधिक धन निकासी हो रही है।

एसबीआई समेत प्रमुख बैंकों के एटीएम बंद
एटीएम सेवा मंगलवार और खस्ताहाल रही। शहर के करीब 12 एटीएम में कैश नहीं था, कई जगह ताला बंद दिखा। एसबीआई की मुख्य शाखा का ही एटीएम कैश की कमी से बंद मिला। इसके अलावा बीओबी की फतेहगंज शाखा, सिविल लाइंस की सेंट्रल बैंक शाखा, पुलिस लाइंस का पीएनबी, अमानीगंज का आईसीआईआई आदि तमाम बैंकों के एटीएम में कैश नहीं था। लोग इधर-उधर दौड़ते दिखे, जबकि बैंक प्रशासन चुप्पी साधे रहा।
विज्ञापन


फैजाबाद। जिले भर की बैंक शाखाओं में कैश का संकट गहराता जा रहा है। डिपॉजिट से डेढ़ गुना अधिक निकासी होने से बैंक प्रबंधन एटीएम का संचालन ठीक से नहीं कर पा रहा है। जिले के करीब 200 एटीएम में 40 फीसदी में कैश नहीं पड़ पा रहा है। हालांकि बैंक शाखाओं से भुगतान में कोई कटौती नहीं की जा रही है, जिसको जितनी जरूरत है, उतना कैश मिल रहा है।
दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार से ही बैंकों के एटीएम में कैश की समस्या बढ़ने लगी थी। मंगलवार को हालात और खराब हो गए। दावे के बावजूद जो एटीएम बंद थे, उसमें कैश नहीं पड़ पाया। हालात इतने खराब हो गए हैं कि शहर के करीब 40 फीसदी एटीएम खाली बताए जाने लगे। एसबीआई के मुख्य शाखा का एटीएम कभी कैशलेस नहीं होता था, मगर वहां भी पैसे नहीं पड़ पाए। आम तौर पर यहां ज्यादा निकासी होने पर दो से तीन बार तक कैश डाला जाता रहा हैं। नोटबंदी में भी यहां कभी कैश खत्म नहीं हुआ। मंगलवार को सबसे ज्यादा परेशानी बैंकों के हब माने जाने वाले सिविल लाइंस में दिखी। एचडीएफसी को छोड़ लगभग सभी बैंक शाखाओं के एटीएम में या तो ताले लगे थे या वहां नोट खत्म हो गए थे। प्रधान डाकघर के समक्ष आधा बंद पड़ा भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम कैशलेस रहा। कैंट मार्ग स्थित मार्केट में स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम पर नो कैश का बोर्ड लटका रहा। सिविल लाइंस स्थित केनरा बैंक के एटीएम में पैसा न होने के कारण तमाम लोग निराश होकर लौटने को मजबूर हुए। पुष्पराज स्थित फतेहगंज शाखा का बीओबी बैंक का एटीएम पर ताला लटका रहा। अमानीगंज का आईसीआईआई एटीएम भी खाली रहा। लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) एके सिंह का कहना है कि एजेंसियां एटीएम में कैश नहीं डाल रही हैं। वहीं आरबीआई से भी फ्लो कम हो रहा है। वित्त मंत्री के आश्वासन के अनुसार तीन दिनों में संकट खत्म हो जाएगा और हालात सामान्य हो जाएंगे।

एसबीआई में कैश की फिलहाल कोई कमी है। चेस्ट में पर्याप्त धन है। डिपॉजिट कम हुआ है। हालांकि रोजाना व्यापारियों के जमा होने वाले धन बराबर आ रहा हैं। एटीएम में कैश डालने की कोशिश की जा रही है। सहालग की वजह से निकासी ज्यादा हो रही है।- अशोक कुमार, महाप्रबंधक, एसबीआई सिविल लाइंस
विज्ञापन


जिले में मंगलवार को कैश की कमी एटीएम में दिख रही है। जो एजेंसियां देहात व शहर के एटीएम में कैश डालती थीं वो नहीं डाल पा रही है। इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। बैंकों में भी डिपॉजिट कम आ रहा है। जिले के करीब 200 एटीएम में ज्यादातर धन संकट से प्रभावित हैं। देहात के बैंक शाखाओं में दिक्कतें ज्यादा आ रही है।- एके सिंह, लीड बैंक मैनेजर फैजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें