फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव से पहले अपनों से लड़ रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। संभावित निकाय चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा दुविधा और आपसी संघर्ष सत्तारूढ़ दल भाजपा में है। नवगठित नगर निगम अयोध्या में मेयर पद के लिए 53 दावेदार है, जबकि दूसरे दल के एक महंत की पैरवी समेत कुछ अन्य बाहरियों की घुसपैठ की चर्चा से माहौल गरमाया हुआ है।
विज्ञापन


उधर, 60 वार्डों में पार्षद के लिए 402 दावेदारों ने आवेदन कर प्रभारियों और जिले के नेताओं की मुसीबत बढ़ा रखी है। टिकट बंटवारे में पार्टी सांसद लल्लू सिंह व नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की चुप्पी के कारण कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति है। पूछे जाने पर दोनों इसे संगठन और प्रदेश नेतृत्व पर छोड़ अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं।

टिकट के लिए योग्य प्रत्याशी के चयन के साथ आला कमान इस बात पर भी मंथन कर रहा है कि कोई नाराज न हो। पार्टी में दूसरे दलों के कुछ विधायकी के उम्मीदवार भी घुसपैठ करने की तैयारी में है। इस चर्चा से संगठन के साथ-साथ नेताओं में भी सरगर्मी तेज है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि भाजपा ने मेयर के 53 में से करीब 10 दावेदारों का चयन स्क्रीनिंग कमेटी ने कर लिया है, अब इनमें से पांच दावेदारों की लिस्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपने की तैयारी है। प्रभारियों ने इन 10 दावेदारों के चयन में पहली प्राथमिकता दावेदारों का व्यक्तिगत प्रभाव, जातिगत समीकरण के साथ बीते विधानसभा में टिकट के दावेदारों को प्राथमिकता दी है।

वहीं, इसमें बाधा तीसरे को लेकर आ रही है, इसको लेकर पार्टी अब भी असमंसज में है। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय कहते हैं कि टिकट में संगठन से जुड़े ईमानदार व स्वच्छ छवि के कार्यकर्ताओं को ही प्रमुखता दी जाएगी। वे टिकट के दावेदारों की लंबी लिस्ट को पार्टी हित में बताते हुए कहते हैं कि कार्यकर्ताओं को टिकट मांगने कर हक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें