फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में दीपोत्सव का रिकार्ड बनाने को लेकर उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। छोटी दीपावली पर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित दीपोत्सव को गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराने का अभियान तेज हो गया है।
विज्ञापन


अयोध्या को दीप मालाओं से सजाने को लेकर रामनगरी में उत्साह दिख रहा है तो विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक संस्थाओं को इस उत्सव को भव्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

राम की पैड़ी व सरयू घाटों से लेकर रामकथा पार्क तक दो लाख दीप जलाने का लक्ष्य है। इसके लिए स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

छोटी दिवाली को अयोध्या में राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दोनों उपमुख्यमंत्री और मंत्रीगण शोभायात्रा की अगुवानी रामकथा पार्क में करेंगे।
विज्ञापन


शोभायात्रा में 11 झांकियां भी सजाई जाएंगी। एक लाख 71 हजार दीप जलाए जाने की योजना है। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है।

पर्यटन विभाग ने दीपोत्सव के लक्ष्य को सत प्रतिशत हासिल करने के लिए दो लाख दीयों के इंतजाम की कवायद शुरू की है। इसके लिए शैक्षिक संस्थाओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप खरे ने बताया कि महाविद्यालय के करीब एक हजार छात्र वालंटियर के रूप में उत्सव में मौजूद रहेंगे।

कॉलेज की एनसीसी, आर्मी विंग, एनएसएस, बीएड, बीएससी के छात्रों को आयोजन की सफलता के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने सभी विंग के प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

महाराजा इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकृष्ण मिश्र का कहना है कि जो जिम्मेदारी मिली है, उसको पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। कॉलेज से करीब 500 छात्र उत्सव को लेकर तैयारियाें में जुटे हुए हैं।

आयोजन टीम में शामिल सरयू अवध बालक सेवा समिति के आशीष मिश्र कहते हैं कि दीपावली को इवेंट का रूप देने व रिकार्ड बनाने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह आयोजन में पर्यटन विकास की संभावनाओं को जन्म देगा।

टूटेगा रामरहीम का रिकार्ड
दीपोत्सव को गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज कराने के लिए एक लाख 71 हजार दीयों को एक साथ पांच मिनट तक जलाना होगा।

साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप खरे ने बताया कि एक लाख 70 हजार दिए जलाने का रिकार्ड बाबा रामरहीम के नाम है। इस रिकार्ड को तोड़ने के लिए एक लाख 71 हजार दिए एक साथ पांच मिनट तक जलाने होंगे।

इस दौरान दीया बुझना नहीं चाहिए। इस मानक को ध्यान में रखकर तैयारी की जा रही है। धनुषाकार व स्वास्तिक के आकार में दिए को जलाया जाना है।

विद्यार्थियों में भागीदारी को लेकर जोश
दीपोत्सव की तैयारी में जुटे छात्रों में भी आयोजन को लेकर उत्साह है। छात्र सौरभ मिश्र कहते हैं कि प्रयास होगा कि ऐसा नजारा बने कि लगे श्रीराम अयोध्या लौटे हैं।
विज्ञापन


सोनू आजाद ने कहा कि दीपावली को उत्सव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। छात्र हेमंत पांडेय कहते हैं कि इस दीपावली अयोध्या में त्रेतायुग जैसा परिदृश्य होगा।

आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। आयोजन की तैयारी में जुटे कैलाश मिश्र कहते हैं कि दीपोत्सव की कल्पना से मन रोमांचित हो उठता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें