फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहित की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

बीकापुर (फैजाबाद)। जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पूरे राजाराम तिवारी का पुरवा निवासी शालू तिवारी (30) पत्नी महेश तिवारी ने सोमवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया।

परिवारीजनों द्वारा उसे तत्काल सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान शालू की मौत हो गई। जानकारी होने पर मंगलवार सुबह मृतका के मायके के लोग भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकाबगंज चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका शालू के पिता युगल किशोर पांडे निवासी सराय नोहर थाना जेठवारा प्रतापगढ़ की तहरीर पर मृतका शालू के पति महेश तिवारी, ससुर रविंद्र नाथ तिवारी, सास मालती देवी के खिलाफ महिला उत्पीड़न व दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें