फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकापुर में बालिका समेत दो महिलाओं की कटी चोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस बोली, अफवाह न फैलाएं, सख्त कार्रवाई होगी
विज्ञापन

शाहगंज (फैजाबाद)। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में रहस्यमय ढंग से एक बालिका व एक विवाहिता ने चोटी कटने का दावा किया है। पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के बड़गोड़ा गांव में हुई। इस गांव में रहने वाली 12 वर्षीय अंतिमा सिंह ने बताया कि दालान में सोते समय उसकी चोटी कट गई।

जबकि दूसरी घटना में गांव निआई सरायभनौली निवासी बजरंगी चौरसिया की पत्नी सुंदरा देवी (45) ने मंगलवार रात चोटी कटने की बात कही है। इनायतनगर क्षेत्र के सिंधोरा गांव निवासी शिव शरण सिंह की पुत्री अंतिमा सिंह बड़गोड़ा गांव में अपने जीजा अमर बहादुर सिंह के घर रहकर पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन


वह कक्षा तीन की छात्रा है। अमर बहादुर ने बताया कि, मंगलवार दोपहर दो बजे अंतिमा स्कूल से आने के बाद कमरे में लेटी थी। कुछ देर बाद वह एकाएक घर से गायब हो गई और चारपाई पर छह इंच लंबी चोटी कटी पड़ी मिली।

अंतिमा की तलाश शुरू की गई तो घर से करीब 12 किलोमीटर दूर शाहगंज हैरिग्टनगंज मार्ग पर रेवतीगंज के पास वो पैदल जाती दिखी। इस पर उसे घर लाया गया। पूछने पर अंतिमा ने बताया कि, वह गांव के पास बिस्कुट लेने गई थी।

दुकान पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे मम्मी से मिलाने की बात कही और बाइक पर बैठाकर ले जाकर रास्ते में छोड़ दिया। अंतिमा बदहवास हालत में है और बार-बार बयान बदल रही है। ग्राम प्रधान संदीप सिंह ने बताया कि, रात में ही कोतवाली में सूचना दी गई थी लेकिन पुलिस सुबह आई।

दूसरे मामले में गांव निआई सरायभनौली निवासी बजरंगी चौरसिया की पत्नी सुंदरा देवी मंगलवार रात में चारपाई पर सो रही थीं। बगल में परिवार के अन्य सदस्य भी सो रहे थे। रात 10 बजे अचानक सुंदरा बड़बड़ाने लगी। परिवारीजनों की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि, सुंदरा की छह इंच चोटी कटी पड़ी थी।
विज्ञापन


वहीं, सुंदरा की हालत खराब हो गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बजरंगी ने बताया कि, किसी को चोटी काटते देखा नहीं गया है। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि, ये किसी शरारती तत्वों का काम लग रहा है। घटना की छानबीन की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि, वो अफवाह न फैलाएं। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें