फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के आखिरी सोमवार को हर हर महादेव से गूंजी रामनगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवालयों में जलाभिषेक को लगा भक्तों का तांता
विज्ञापन

अयोध्या। सावन माह के आखिरी सोमवार व पूर्णिमा पर भोर से ही रामनगरी के प्रमुख शिव मंदिरों में कांवरियाें समेत शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने सरयू स्नान के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

इस दौरान घंटे-घड़ियाल के साथ हर-हर, बम-बम... और हर हर महादेव... का उद्घोष गूंजता रहा। जिलेभर के शिवालयों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। रामनगरी में कांवरियों के साथ अन्य शिवभक्तों की भीड़ भोर से ही सरयू में स्नान-दान के बाद प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के लिए जुटने लगी।
विज्ञापन


ग्रहण के कारण दोपहर तक ही मंदिरों में भक्तों का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन का सिलसिला चला। उधर, फैजाबाद शहर में पंचमुखी महादेव गुप्तारघाट, झारखंडेश्वर महादेव, विघ्नेश्वर महादेव, देवकाली में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ ही रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन


गोसाईगंज कस्बे में तेलियागढ़ के महादेवाघाट, सत्संग घाट, राधाकृष्ण मंदिर, कटरा स्थित प्राचीनतम बजरंगबली पीठ, रामगंज व शृंगी आश्रम परिसर स्थित शिवमंदिरों में बाबा के भक्तों ने जलाभिषेक किया। इसी तरह बीकापुर, मिल्कीपुर, रुदौली, दर्शननगर, कुमारगंज, सोहावल आदि क्षेत्रों के शिवालयों में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें