फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड के हमले से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज के कई गांवों में सांड़ों का आतंक
विज्ञापन

मिल्कीपुर (फैजाबाद)। मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत विकास खंड अमानीगंज के कई गांवों में इस समय छुट्टा सांड़ों का आतंक व्याप्त है। कोटिया पूरे गंगा शुक्ल गांव में मंगलवार शाम शौच को निकले 25 वर्षीय युवक विनय शुक्ल पुत्र रघुनाथ पर एक सांड़ ने अचानक हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिवारीजन घायल को जिला चिकित्सालय ले गए, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह युवक की मृत्यु हो गई। सांड़ से आतंकित ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग व उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर को दी। एसडीएम पंकज सिंह के निर्देश पर वन विभाग व पशु विभाग के डॉक्टर की टीम मौके पर पहुंचकर फंदा डालने वाली टीम का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि इस समय क्षेत्र में सांड़ों का आतंक व्याप्त है। सांड़ हमला करके कई लोगों को घायल कर चुका है। क्षेत्र के पूरा उर्फ सुमेर पुर निवासी 28 वर्षीय पुल्लर पुत्र रामबरन को सांड़ ने हमला करके घायल कर दिया, जिसका गंभीरावस्था में अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें