फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी प्रत्याशियों के पर्चे वैध, किसी ने नहीं लिया नाम वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
बार चुनाव में 12 पदों के लिए 37 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन

फैजाबाद। बार एसोसिएशन के वर्ष 2017-18 के चुनाव के लिए 28 जुलाई को होने जा रहे चुनाव के लिए बुधवार को प्रत्याशियों की नाम वापसी थी लेकिन किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया, इससे इस बार कोई निर्विरोध नहीं होगा। बुधवार को कार्यकारिणी सी के एक प्रत्याशी रामजी गुप्ता को संघ की सदस्यता से निष्कासित करने के बाद प्रत्याशियों की संख्या मात्र 37 रह गई है।

रिटर्निंग अफसर संजीव दूबे व एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सत्यनारायन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अरविन्द कौल, अरविन्द कुमार सिंह, रामशंकर यादव, रामसुभावन, ओंकारनाथ तिवारी, पारसनाथ पाण्डेय व सुशील कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष पद के लिए सुंधाशु बाजपेयी व जयकरन पाण्डेय में सीधा मुकाबला है। महामंत्री पद पर राजीव पाण्डेय, परविन्द कुमार मिश्र, अभय कुमार, आलोक खरे, राजितराम वर्मा, राकेश कुमार मिश्रा प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद पर मुकुल बिसारिया, सुधाकर मिश्र, गोपाल कुमार उपाध्याय व रामकुमार यादव प्रत्याशी हैं। संयुक्त मंत्री प्रथम पद के लिए शैलेन्द्र कुमार जायसवाल, अजय कुमार मिश्र, मुस्फिक तौकीर जैदी, मुन्नी देवी सोनी ने पर्चा भरा है। संयुक्त मंत्री द्वितीय के लिए प्रदीप कुमार चौबे, पवन कुमार, सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय मैदान में हैं।
विज्ञापन


कार्यकारिणी ए के लिए राजेश कुमार तिवारी, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव व राजेश कुमार यादव ने पर्चा भरा है। कार्यकारिणी बी के लिए रमेश तिवारी, भागवत प्रसाद पाण्डेय, दिनेश कुमार उपाध्याय, इन्द्रेश कुमार सिंह व कार्यकारिणी सी के लिए आलोक पाठक, रामप्रकाश पाण्डेय, विमल कुमार, शिवाकांत धर द्विवेदी मैदान में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें