फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी में प्रवेश लेते 10 छात्र मिले फर्जी

Thu, 15 Sep 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
MPhil MPhil admission 2016 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साकेत महाविद्यालय की परस्नातक कक्षाएं एमए, एमएससी व एमकॉम प्रथम वर्ष में जाली अंकपत्र के सहारे प्रवेश लेने की कोशिश कर रहे 10 छात्रों को कॉलेज प्रशासन ने पकड़ा है। महाविद्यालय प्रशासन ने आरोपी छात्रों के प्रवेश निरस्त कर दिए हैं। अब वह उनके ऊपर विधिक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रदीप खरे ने बताया कि कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की शुरूआत के साथ ही प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों से गड़बड़ी की शिकायतें आ रही थीं। बताया कि पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया के तहत इस वर्ष परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आए आवेदनों की जांच के लिए तीन प्रोफेसर व तीन क्लर्क की छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी।

तीन दिनों की जांच में एमए, एमएससी व एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों से लगाए गए अंक पत्रों की जांच की गई। जांच में दसों के अंक पत्र जाली पाए गए। इस आधार पर दसों अभ्यर्थियों के प्रवेश निरस्त कर दिए गए हैं। बताया कि दसों अभ्यर्थियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही मैनेजमेंट के निर्णय के आधार पर किया जाएगा। बताया कि परास्नातक कक्षाओं की सभी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 
विज्ञापन



साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. प्रदीप खरे ने बताया महाविद्यालय में बीए, बीएससी बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष और एमए, एमएससी व एमकॉम उत्तरार्द्ध में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय कार्यदिवस में तय दिनों के अनुसार प्रवेश ले सकते हैं।

बताया कि बीए द्वितीय वर्ष सोमवार, बीए तृतीय वर्ष मंगलवार, बीएससी व बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष बुधवार, एमए अंतिम वर्ष गुरुवार, एमकॉम अंतिम वर्ष में प्रवेश शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें