फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविवि के 423 केंद्रों पर देंगे 1.73 लाख परीक्षार्थी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी एवं बीकॉम भाग एक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 30 जुलाई से प्रारंभ होगी। 26 अगस्त तक होने वाली इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सात जनपदों के कुल 423 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिसमें दोनों पालियों में एक लाख 73 हजार 25 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 83,426 छात्र व 89,599 छात्राएं शामिल हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे 11 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक चलेगी।
परीक्षा को लेकर शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे केंद्र अध्यक्षों के साथ ऑनलाइन बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि शासन की मंशानुरूप नकलविहीन एवं शुचिता के साथ परीक्षा संपन्न करानी है।
विज्ञापन

इसके लिए केंद्र के परीक्षा कक्ष में लगे कैमरे चालू हालत में होने चाहिए। परीक्षा के दौरान कैमरे बंद नहीं होने चाहिए। सभी केंद्र कैमरे का बैकअप रखना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सभी केंद्र के सीसीटीवी कैमरे विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से जुड़ा होना चाहिए।
कुलपति ने कहा कि परीक्षा के दौरान केंद्र पर प्रबंधक एवं इससे जुड़ा कोई भी व्यक्ति नहीं होना चाहिए। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र के गेट पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेगा। विश्वविद्यालय के सचल दल एवं परीक्षा संचालन समिति के सदस्य के जाने पर गेट तुरंत खुलना चाहिए।
सात जनपदों में नोडल केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता एवं उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन पूरी तन्मयता के साथ करें। कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपने नजदीक के पुलिस स्टेशन को भी अवगत कराए।
विवि के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। बैठक में प्रो. आरके तिवारी, प्रो. राजीव गौड़, डॉ. सुनीता अवस्थी, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. रंजन सहित विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों, प्राचार्य एवं केंद्र अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें