सेना भर्ती में दमखम दिखाते अभ्यर्थी।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। डोगरा रेजीमेंटल सेंटर में चल रही प्रादेशिक सेना भर्ती के चौथे दिन 165 अभ्यर्थियों ने पहले राउंड को क्वालीफाई कर लिया है। गुरुवार को उत्तराखंड के 1 हजार 374 अभ्यार्थियों ने भर्ती प्रकिया में भाग लिया।
रोज की भांति बुधवार को भी रात्रि से कैंट एरिये के आसपास उत्तराखंड प्रदेश के सैकड़ों युवा एकत्रित हो गए। गुरुवार की सुबह भोर के साथ हेड पोस्ट ऑफिस चौराहे से डोगरा रेजीमेंटल के ग्राउंड पर जाने लगे।
यहां दौड़ सहित अन्य प्रक्रिया को पूरी करने के बाद 165 अभ्यर्थियों को क्वालीफाइड घोषित किया गया है। 153 इंफैंट्री के कमान अधिकारी कर्नल दिनेश कुुमार ने बताया है कि सफल अभ्यर्थियों के अब दस्तावेज की जांच व मेडिकल किया जाएगा। शुक्रवार को झारखंड राज्य के युवा भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगें।