फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से टकराए वनरोज, डेढ़ घंटे लेट हो गई गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। फैजाबाद-लखनऊ रेल प्रखंड के देवराकोट बड़ागांव रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार देरशाम फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस से दो वनरोज टकरा गईं।
विज्ञापन

हादसे में एक वनरोज मौके पर कट गया। जबकि दूसरा इंजन के नीचे जा फंसा, जिससे ट्रेन के पहिए थम गए। इससे ट्रेन करीब एक घंटा 32 मिनट की देरी से रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बुधवार देर शाम फैजाबाद से प्रतिदिन जाने वाली 4205 अप फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस दिल्ली के लिए रवाना हुई। गाड़ी जब देवराकोट व बड़ागांव रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या 136-137 के बीच पहुंची तभी दो वनरोज ट्रेन टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक वनरोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा इंजन के नीचे जा फंसा, जिससे इंजन के तीसरी बोगी का वैक्यूम पाइप फट गया और वैक्यूम जाम हो गया। इससे गाड़ी जहां की तहां खड़ी हो गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से गाड़ी को बड़ागांव प्लेटफार्म तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बड़ागांव स्टेशन अधीक्षक राममूरत ने बताया कि देवराकोट रेलवे स्टेशन से 5:51 बजे आउट होने का सिग्नल मिला। ट्रेन वनरोज से टकरा जाने से 6:48 पर बड़ागांव प्लेटफार्म पर आई। इंजन के बंफर व बोगी संख्या तीन की वैक्यूम पाइप को ठीक कर 7:22 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। ट्रेन करीब एक घंटा 32 मिनट देरी से ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें