फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की पत्नी को हुआ नेताजी से प्यार!

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती से शुरू हुई कहानी ने अच्छा-खासा बखेड़ा खड़ा कर दिया। पश्चिमी बंगाल में कूचबिहार के रहने वाले रिटायर्ड फौजी की 35 साल की पत्नी की इलाहाबाद के राजापुर में रहने वाले इंटक नेता से दोस्ती हुई।
विज्ञापन


दोस्ती इतनी गहरी हुई महिला पति को छोड़कर दो बच्चों के साथ भाग आई। जब यहां पहुंची तो पता चला कि उसका प्रेमी शादीशुदा है। इसी बीच पति भी उसे खोजते हुए इलाहाबाद आ गया।

बृहस्पतिवार और शुक्रवार को महिला थाने पर घंटों पंचायत हुई। शुक्रवार को महिला अपने पति के साथ पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई।

अपने बच्‍चों को भी ले गई साथ

पश्चिम बंगाल से महिला 10 मार्च को गायब हुई थी। उसका पति घर पर ही था जब पत्नी 14 साल की बेटी और नौ साल के बेटे के साथ गायब हो गई। वह बदहवास इधर उधर उसे खोजता रहा। उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी।

कई अफसरों के पास उसने गुहार लगाई तो पत्नी के फेसबुक एकाउंट और मोबाइल कॉल डिटेल को खंगाला गया। पता चला कि उसकी राजापुर में रहने वाले एक युवक से फोन पर बात होती थी और चैटिंग भी। जब पुलिस ने राजापुर से महिला को बरामद किया तो सारी कहानी खुलती चली गई।

राजापुर का युवक उसे कार से लेने 10 मार्च को कूचबिहार पहुंचा था। पति उस वक्त पहली मंजिल पर था जबकि वह बच्चों के साथ निचले तल पर। वह बच्चों के साथ चुपके से निकल आई। यहां आने से पहले वह सारा कैश और जेवर भी बटोर लाई थी।
विज्ञापन

दोनों ने बोला फेसबुक पर एक दूसरे से झूठ

महिला को पश्चिम बंगाल से भगाकर लाने वाला युवक उससे झूठ बोलता रहा। उसने इसी साल फरवरी में कानपुर की रहने वाली युवती से शादी की थी। युवती इस वक्त कानपुर में मायके में है। उसे पति की कारस्तानी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

खुद को ठगा महसूस कर रही थी महिला। महिला थाने में जब महिला अपने पति के सामने आई तो उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उसने माना कि भारी गलती हो गई है। युवक ने फेसबुक पर उसे बताया था कि वह अविवाहित है। दोनों के बीच बातचीत नौ माह से चल रही थी।

युवक ने बताया कि महिला ने उसे बताया था कि उसके एक ही बेटा है। बाद में महिला अपने पति के साथ जाने को राजी हो गई। दोनों शुक्रवार को पश्चिमी बंगाल के लिए रवाना हो गए। लिखापढ़ी महिला थाने की एसओ प्रतिमा सिंह के सामने हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें