फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः 257 युवाओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
आईटीआई प्रधानाचार्य व कंपनी के साथ उपस्थित अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को रोजगार अभियान (प्लेसमेंट ड्राइव) में 586 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। इनमें 257 अभ्यर्थियों को नौकरी दी गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य चंदन कुमार चौरसिया ने चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी में मन लगाकर काम करने के लिए कहा। प्लेसमेंट ड्राइव में नोडल आईटीआई के अप्रेंटिसशिप प्रभारी फरहान आरिफ के साथ फ्रंसिस वर्च्यु कंपनी के मुख्य प्रबंधन अधिकारी अमर कुमार सोनकर, कृशानु गुप्ता, डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव, अवयक्त रूपम और आकाश सोनकर उपस्थित रहे। अवयक्त रूपम ने बताया साक्षात्कार में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ अन्य प्रदेश के अभ्यर्थियों ने भी प्रतिभाग किया। आईटीआई की ओर से वैभव सिंह राठौर, जीतेंद्र कुमार, अमित प्रताप सिंह ने सहयोग प्रदान किया। मिर्जापुर से आशुतोष शुक्ला, फर्रुखाबाद से अमित कुमार, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से सौरभ सिंह चौहान भी साक्षात्कार देने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें