फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा बनाएंगे सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार

Mon, 08 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा नेताओं का स्वागत करते राजेश यादव । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में रविवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। यहां  मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री अशोक यादव ने  युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लोहिया वाहिनी के युवाओं ने साबित कर दिया कि युवा पूरी सजगता के साथ विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


अशोक यादव ने सलोवा जिलाध्यक्ष व उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बगैर भेदभाव के  विकासपरक योजनाएं लागू की हैं। इनसे हर आदमी लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित कराएं।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष राजेश यादव उर्फ झब्बू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छात्रसंघ चुनाव की घोषणा की है। इससे युवाआें में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सम्मेलन को राज्य मंत्री उमेश दीक्षित, गोपाल यादव, प्रेमदास कठेरिया, रघुराज सिंह शाक्य, सुखदेवी वर्मा, कृष्ण मुरारी गुप्ता, आशीष राजपूत, राकेश यादव आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


 इस दौरान सनी यादव, जितेंद्र यादव, संजीव यादव, प्रवीन यादव को अशोक यादव ने मनोनयन पत्र प्रदान किए। बैठक में रोशन वर्मा, सौरभ यादव, जितेंद्र यादव, प्रदीप यादव, सनी यादव, सुनील यादव, सिनोध कुमार, अनुराग यादव, अंकित यादव, शंकर यादव, पंकज यादव, प्रमोद यादव, विनीत यादव, संजीव यादव, ललई यादव, शरद यादव आदि मौजूद रहे। संचालन सलोवा जिला सचिव सचिन यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें