फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मैराथन में 11 को युवा भरेंगे दम, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर की सड़कों पर आगामी 11 जनवरी को उत्साह और फिटनेस का संगम देखने को मिलेगा। इटावा हेल्प डेस्क के तत्वावधान में भव्य इटावा मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद की स्मृतियों को समर्पित इस दौड़ का मुख्य लक्ष्य युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

क्लीन-ग्रीन और फिट इटावा का संदेश यह मैराथन केवल एक दौड़ मात्र नहीं है, बल्कि यह स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को भी मजबूती देगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति होंगे, जो झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ करेंगे। मैराथन का आगाज नुमाइश पंडाल से होगा। आयोजन समिति ने विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की है।छह किमी दौड़ (बालक वर्ग) में प्रथम स्थान पर 5000 रुपये, द्वितीय पर 2100 रुपये और तृतीय स्थान पर 1100 रुपये नकद व ट्रॉफी दी जाएगी।
इसी तरह छह किमी दौड़ (बालिका वर्ग) में प्रथम स्थान पर 3000 रुपये, द्वितीय पर 1500 रुपये और तृतीय स्थान पर 1000 रुपये नकद व ट्रॉफी मिलेगी। दो किमी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को प्रोत्साहन मेडल से नवाजा जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को टी-शर्ट और सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें