फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खेत में बाजरा काटने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 30 Oct 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 14::: गौरव भदौरिया। फाइल फोटो
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देवीपुरा में शुक्रवार सुबह बाजरे की फसल काटने खेत पर गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से करंट उतरने या जहरीले कीड़े के काटने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

देवीपुरा निवासी गौरव भदौरिया शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे बाजरे की फसल काटने खेत पर गया था। कुछ देर बाद वह खेत में अचेत पड़ा मिला। इसकी जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरव के चाचा गौरीशंकर ने बताया कि खेत के ऊपर से बिजली के तार काफी नीचे से गुजर रहे हैं। शुक्रवार को बूंदाबांदी भी हुई थी। ऐसे में बाजरे की फसल में करंट उतरने की आशंका है।
इसके अलावा किसी जहरीले कीड़े के काटने की भी संभावना है। गौरव पांच भाइयों और दो बहनों में एक था। करीब एक साल पहले उसके बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पिता का भी करीब 18 वर्ष पहले निधन हो चुका है। गौरव की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन

मां गिरिशा देवी और पत्नी जानू का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरव की दो बेटियां हैं। उसकी पत्नी दिव्यांग होने के साथ गर्भवती भी है। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

फोटो 14::: गौरव भदौरिया। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें