फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित तांत्रित की तंत्र क्रिया से युवक हुआ बेहोश, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम भरईपुरां गांव में एक युवक पर कथित रूप से तंत्र क्रिया कर उसे भयभीत करने के आरोप में ग्रामीणों ने भिखारी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दूसरी ओर भयभीत युवक की हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे लखना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ग्राम भरईपुर निवासी पंकज पुत्र जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार की दोपहर उनके घर के दरवाजे पर एक व्यक्ति भीख मांगने के लिए आया था। भिखारी की आवाज सुनकर घर के बाहर एक कटोरी में आटा लेकर उसे देने के लिए आया। भिखारी पंकज को देखते ही बोला कि तुम्हारे घर में भूत बाधा है। तुम अपने घर से एक धागा लेकर आओ। पंकज घर से एक बड़ा धागा लेकर आया और वहीं खड़ा हो गया। आरोप है कि भिखारी ने उस धागे को लेकर कुछ मंत्र जैसे पढ़े तभी पंकज बेहोश होकर गिर गया। घर वाले बाहर आए तो आरोपी भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले किया। आरोपी ने अपना नाम राजू पुत्र राम प्रसाद निवासी कस्बा कंचौसी जिला औरैया बताया है। पंकज को घर वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में एस एस आई सुरेश चंद्रने बताया मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई प्रार्थना-पत्र नहीं मिला है। प्रार्थनापत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें