फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर युवक को गोली मारी

Sun, 29 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा लखना में रविवार को तीन लोगाें ने एक युवक क ो घर से बुलाकर गोली मार दी। पेट में गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर एक बजे कस्बा निवासी शुभम त्रिपाठी पुत्र प्रदीप त्रिपाठी अपने घर पर था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर मोहल्ले के एक युवक ने फोन किया और बातचीत के लिए सहकारी संघ के पास बुलाया। शुभम जब पहुंचा तो वहां मोहल्ले के दो युवकों के साथ एक अन्य युवक मौजूद था।

 तीनों शुभम से बातचीत करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर शुभम को गोली मार दी। गोली शुभम के पेट में लगी, वह वहीं पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। आसपास के  लोग मौके पर पहुंचे तथा शुभम के परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन


 परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए तथा पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल शुभम ने बताया कि उसने मोहल्ले की लड़की से आर्यसमाज मंदिर में शादी की थी। शादी को रजिस्टर्ड कराने के लिए उसने दो माह पहले कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन दोनो के परिजनों को शादी की भनक लग गई। इस कारण शादी रजिस्टर्ड नहीं हो सकी। दोनाें के परिजन शादी के खिलाफ थे।

बताया कि लड़की के परिजन पर उस पर आर्य समाज मंदिर में हुई शादी के सर्टिफिकेट पर शादी के  लिए राजी न होने के लिए हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहे थे। रविवार को लड़की के  भाई गौरव ने फोन क र बुलाया था। जब वह पहुंचा तो गौरव, उसका भाई तथा एक अन्य युवक मौजूद थे।

बातचीत के  दौरान ही उसने गोली मार दी। थानाध्यक्ष जेपी पाल ने बताया कि परिजन घायल को उपचार के लिए ले गए हैं। किसी ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर  रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें