फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा योजना में फर्जीवाड़ा: संदेहास्पद कोटेशन देने वाली दो फर्में रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (सीएम युवा योजना) के तहत सरकारी धन के दुरुपयोग की कोशिशों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। योजना के लाभार्थियों द्वारा प्रस्तुत की जा रही कोटेशनों की जांच में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। विभाग ने ऐसी दो फर्मों को चिह्नित किया है जो संदिग्ध तरीके से कोटेशन जारी कर रही थीं।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक आयुक्त जीएसटी की मौजूदगी में संबंधित फर्मों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मौके पर छापेमारी कर फर्मों को भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी है। उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से संज्ञान में आ रहा था कि योजना के तहत कुछ लाभार्थियों द्वारा जो कोटेशन जमा किए जा रहे हैं, उनकी प्रामाणिकता संदिग्ध है।
गहनता से जांच की गई तो दो ऐसी फर्में पाई गईं, जिनके नाम बार-बार विभिन्न प्रकरणों में आ रहे थे। हैरानी की बात यह थी कि एक ही प्रकार के सामान के लिए ये फर्में अलग-अलग मामलों में भिन्न-भिन्न दरें (रेट) कोट कर रही थीं। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं का अंबार मिला।
विज्ञापन

फर्मों के पास न तो नियमानुसार बिल बुक सुरक्षित मिली। इसके साथ ही कोटेशन जारी करने से संबंधित कोई अधिकृत अभिलेख या बुकलेट उपलब्ध नहीं थी। उपायुक्त उद्योग ने संबंधित फर्मों को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि वे भविष्य में इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों से दूर रहें। यदि दोबारा ऐसी लापरवाही या धोखाधड़ी पाई गई तो नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें