फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
maa - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला पूठ में शनिवार को एक घर में फंदे पर युवक का शव लटका मिला। वह ट्रांसपोर्ट कंपनी में मजूदरी करता था। दो माह पहले पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। उसके बाद से युवक घर में अकेला रहता था। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन



नगला पूठ गांव निवासी प्रमोद कुमार (35) पुत्र रामलखन कठेरिया भरथना के ट्रांसपोर्टर में मजदूरी करता था। दो माह से प्रमोद की पत्नी ममता तीन बच्चों अंकुश (7), नैना(5) व सुनैना (3) के साथ अपने मायके जनपद औरैया के सिमारा ककोर गांव में रह रही है।

भाई सोनू ने बताया कि शनिवार को भाई प्रमोद को खाना देने पहुंची मां रामखिलानी ने घर का दरवाजा खोला। इसके बाद घर की छत पर पड़ी टिनशेड की बल्लियों में अंगौछे के फंदे से प्रमोद का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों की सहायता से शव को उतरवाकर मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें