फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, पहिए में दबा हाथ

विज्ञापन
ोटो संख्या 28 ट्रोला ने नीचे फसा अभिषेक राजपूत - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जसवंतनगर।
मॉडल तहसील के सामने बाइक सवार युवक को मंगलवार शाम ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस घटना में युवक गिरकर ट्रक के नीचे आ गया और उसका एक हाथ ट्रेलर के पहिए से कुचल गया। पुलिस ने उसे सैफई पीजीआई भेजा।
विज्ञापन

नगरिया मूंज निवासी अभिषेक राजपूत पुत्र स्व. कैलाश राजपूत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीबामऊ में चपरासी और वर्तमान में बीईआरसी जसवंतनगर में संबद्घ है। मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे कचौरा मोड़ पर मुड़ते समय उसकी बाइक में इटावा की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। घटना में वह गिरकर ट्रेलर के नीचे फंस गया और उसका एक हाथ पहिए के नीचे दब गया। घटना देखकर आसपास के ग्रामीण दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ट्रेलर में जैक लगाकर घायल युवक को बाहर निकाल कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने उसे एंबुलेंस से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें