फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मोदी मफलर और हल्की स्टाइलिश जैकेट बनी युवाओं की पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गर्म कपड़ों की बाजार में इस बार मोदी मफलर और हल्की स्टाइलिश जैकेट युवाओं को पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन

भीषण सर्दी में लोग छोटी दुकानों से लेकर बड़े शोरूमों से गर्म कपड़े खरीद रहे हैं। बाजार में 1200 रुपये से दो हजार रुपये तक में हल्की जैकेट उपलब्ध हैं। युवाओं को स्वेट शर्ट भी पसंद हैं। यह बाजार में 500 रुपये से 800 रुपये में उपलब्ध हैं। एक कपड़े के शोरूम के संचालक विशाल गुप्ता ने बताया कि भारी जैकेटों की मांग कम है। खादी के मोदी मफलरों की बिक्री खूब हो रही है। इनकी कीमत 170 से 200 रुपये तक हैं। दुकानदार सनी चौरसिया ने बताया कि ऊनी टोपी के साथ गला ढकने के लिए आ रहा ऊलेन सेट 200 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन

युवतियों को ऊनी मिडी और श्रग पसंद
युवतियों को ऊनी मिडी और श्रग पसंद हैं। इनकी कीमत 900 रुपये से 3000 हजार रुपये तक है। इसमें ठंड बचने के साथ ही स्टाइल भी बरकरार रहता है। वहीं ओवर कोट भी वजन में हल्के होने के साथ स्टाइलिश हैं। शोरूम संचालक प्रबल कुमार ने बताया कि युवतियों के लिए जैकेट एक हजार से शुरू होकर पांच हजार रुपये तक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें