फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Festival: बी प्राक के गीत सुनने उमड़े युवा...कम पड़ गए संसाधन, हूटिंग के साथ तोड़ दीं कुर्सियां

Sun, 07 Jan 2024 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: जिले के साथ ही आगरा, कानपुर, औरैया, मैनपुरी समेत अन्य जिलों के लोग बी प्राक को सुनने लोग आए थे। पंडाल में पांच हजार की क्षमता थी, लेकिन लगभग 15 हजार युवाओं के पहुंचने के बाद व्यवस्था चरमरा
विज्ञापन
टावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में मेगा नाइट शो में आए बॉलीबुड गायक बी प्राक के गानों पर युवा झूम उठे। अपेक्षा से ज्यादा लगभग 15 हजार लोगों की भीड़ उमड़ने से प्रशासन के इंतजाम कम पड़ गए। गेट बंद होने पर युवा पंडाल की दीवार कूदकर अंदर घुसे। हूटिंग के दौरान बड़ी संख्या में कुर्सियां तक तोड़ दीं।

विज्ञापन

व्यवस्थाएं कम पड़ती देख प्रशासन ने तीन घंटे के शो को डेढ़ घंटे में समाप्त करा दिया। शनिवार की रात इटावा महोत्सव में देश के जाने माने बॉलीवुड और पंजाबी गायक प्रतीक बच्चन उर्फ बी प्राक के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम करीब पांच बजे से ही युवाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
सात बजे तक पंडाल की कुर्सियां भर गईं। भीड़ देखकर पुलिस-प्रशासन के हाथ-पैर फूलने लगे। साढ़े सात बजे कार्यक्रम शुरू होते-होते पंडाल के बाहर तक सड़क पर भीड़ लग गई। आठ बजे बी प्राक का हूटिंग के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। युवा कुर्सियों पर खड़े हो गए। वीआईपी गैलरी में भी लोग खड़े हो गए। बढ़ती भीड़ को देखकर पुलिस प्रशासन ने सामान्य प्रवेश द्वार के साथ वीआईपी पास का भी गेट बंद करा दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने युवाओं को दीवारों पर चढ़ने से रोका
इस पर युवा दीवार कूदकर पंडाल में घुसने लगे। पुलिस ने युवाओं को दीवारों पर चढ़ने से रोका। गानों के धुन के साथ पंडाल में गर्माहट बनी हुई थी। लोग बी प्राक की झलक पाने के लिए युवा बेताब दिखे। जिले के साथ ही आगरा, कानपुर, औरैया, मैनपुरी समेत अन्य जिलों के लोग बी प्राक को सुनने लोग आए थे। पंडाल में पांच हजार की क्षमता थी।

पौने 10 बजे बी प्राक को कड़ी सुरक्षा में रवाना कराया
लगभग 15 हजार युवाओं के पहुंचने के बाद व्यवस्था चरमरा गई। इसके बाद भी बड़ी संख्या में युवा अंदर जाने के लिए बेताब दिखे। स्थितियों को देखते हुए डीएम अवनीश राय और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मोर्चा संभाला। दोनों अधिकारियों ने लोगों आराम से खड़े रहने और गैलरी से प्रवेश पर रोक लगवाई। इसके बाद कार्यक्रम को साढ़े नौ बजे समाप्त कराकर करीब पौने 10 बजे बी प्राक को कड़ी सुरक्षा में रवाना कराया।
विज्ञापन

हूटिंग के साथ तोड़ दीं कुर्सियां
पंडाल में मेगा नाइट शो कार्यक्रम में आए युवाओं ने एक झकल पाने के लिए कुर्सियों पर चढ़कर हूटिंग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कुर्सियां टूट गईं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पंडाल कर्मचारी टूटी कुर्सियों को समेटते दिखाई दिए। एक कर्मचारी ने बताया कि करीब 500 कुर्सियां टूट गई हैं। भीड़ अधिक होने के चलते पंडाल में काफी अवस्थाएं हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें