फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जोताई करते समय ट्रैक्टर से गिरा युवक, रोटावेटर में फंसकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दुजू में शुक्रवार सुबह खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर से गिरकर युवक की रोटावेटर में फंसने से मौत हो गई। शव मशीन में इस कदर फंसा कि पुलिस और ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल सके।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम नगला इमलिया निवासी छोटेलाल का पुत्र कुलदीप यादव (25) शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अपने ट्रैक्टर से खेत की जोताई करने निकला था। सुबह करीब नौ बजे वह ग्राम नगला दुजू निवासी जनवेद सिंह के खेत में जोताई कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से गिरकर पीछे लगे रोटावेटर में फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद रोटावेटर में फंसे शव को बाहर निकलवाया। लेखपाल संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक के भाई संदीप ने बताया कि कुलदीप तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई संदीप और दीपू हैं। करीब छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। पति की अचानक मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। कुलदीप ने इसी साल धनतेरस के दिन नया ट्रैक्टर खरीदा था। जिस ट्रैक्टर से वह खेती-किसानी कर परिवार के सपने पूरे करना चाहता था, उसी से हादसे में उसकी जान चली गई। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें