फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Fri, 02 Jun 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो संख्या 14) प्रदीप की फाइल फोटो।
विज्ञापन

(फोटो संख्या 15 ) घटना स्थल पर बेटे का क्षत-विक्षत शव देखकर बिलखते पिता। संवाद
(फोटो संख्या 16) घटना स्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। युवक की संदिग्ध हालात में मौत गई। शुक्रवार सुबह खून से लथपथ शव फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के उदयपुरा में डीएफसी रेलवे लाइन के नीचे हाईवे के पास मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। शव से एक आंख गायब थी और पेट में कट लगा होने से परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
रवि कठेरिया निवासी नगला भिकन ने बताया कि उनका बेटा प्रदीप उर्फ छोटू (19) गुरुवार शाम छह बजे शौच के लिए निकला था। काफी देर तक घर नहीं आने पर उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उन्हें गांव के ही राजकुमार ने सूचना दी कि बेटे का शव उदयपुरा में डीएफसी रेलवे लाइन के पास पड़ा है।
विज्ञापन

इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे। बेटे की एक आंख गायब और पेट में कट लगा देखकर हत्या की आशंका हुई। पिता ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में तहरीर दी है। इसमें बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
प्रदीप तीन भाइयों में बीच का था, जिसमें सबसे बड़ा सुबोध और विशाल हैं। मृतक प्रदीप मजदूरी करके घर के पालन पोषण में पिता का सहयोग करता था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


साहब...बस न्याय दिला देना
बेटे के क्षत विक्षत शव को देखकर पिता रवि कठेरिया सिर पर हाथ रखकर फफकने लगे। सूचना पर एकत्रित लोगों और पुलिस से सिर्फ वह सिर्फ बार-बार यही कह रहे थे कि साहब बेटा खुद हादसे में नहीं मरा। उसे बुरी तरह से किसी ने मार दिया है। बस हमें न्याय दिला देना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें