फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इरशाद के शतक की बदौलत यूथ क्रिकेट अकादमी जीता

Fri, 08 Dec 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जीआईसी मैदान में आयोजित रामचंद्र यादव स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में यूथ क्रिकेट अकादमी के इरशाद मेव के तूफानी शतक की बदौलत एमआर क्लब 192 रन से हार गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेले गए मैच में यूथ क्रिकेट अकादमी के कप्तान लकी यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में छह विकेट पर 275 रन बनाए। जिसमें 36 गेंद में 17 चौके और पांच छक्कों की सहायता से इरशाद मेव ने 106 रन, अकरम खान ने 48, लकी ने 32, संचित ने 25, अनुज ने 17 रन बनाए।
जवाब में उतरी एमआर क्लब की टीम विशाल लक्ष्य देखकर मात्र 83 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें आशीष ने 24 रन बनाए, यूथ अकादमी की ओर से बादल कुमार ने चार ओवर में 17 रन देकर सात विकेट प्राप्त किए। मैच की अंपायरिंग गौरव सोनी व असद ने स्कोरिंग की। मैन ऑफ द मैच इरशाद मेव रहे। मैच की समाप्ति पर मुख्य अतिथि राज कपूर राणा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक ने मैन ऑफ द मैच इरशाद मेव को प्रदान किया। इस दौरान शफीक खान, टूर्नामेंट संयोजक सलीम हुसैन, कोच शशांक पाठक, अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें