फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चोरी के आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। ई-रिक्शा का चार्जर चुराकर ले जा रहे आरोपी को मोहल्ले वालों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गणेश मिल कॉलोनी के पास गुरुवार तड़के करीब चार बजे घर के बाहर खड़े अजय बाथम के ई-रिक्शा का चार्जर चोरी हो गया। जानकारी होने पर अजय बाथम व सभासद प्रबल प्रताप कश्यप ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी के फुटेज देखकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

रेलवे पावर हाउस के पास सीसीटीवी फुटेज में दिखे व्यक्ति की हुलिया व कपड़े पहने एक युवक को घूमता देखकर पकड़कर उससे पूछताछ की। उसके पास से चोरी किया गया चार्जर मिल गया। उसे थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सभासद प्रबल प्रताप कश्यप ने बताया कि ई रिक्शा का चार्जर चोरी कर ले जा रहे बदमाश को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान होने पर पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसके पास से चोरी किया गया चार्जर भी बरामद हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें