फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जीजा को आत्महत्या के लिए उकसाने पर युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। जीजा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले के पुलिस को उसके साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक ने ट्रेन से कटने से पहले एक वीडियो बनाकर छोटे भाई को भेजा था। इस मामले में मरने वाले के भाई ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला छह माह पहले का है।
विज्ञापन




ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चंद निवासी सत्यवीर ने बताया छोटे भाई हरिओम की शादी बकेवर थानाक्षेत्र के ग्राम सराय मिठ्ठे निवासी रामदास की पुत्री रोशनी के साथ 2 जून 2025 को हुई थी। रोशनी के मायके वाले भाई पर परिवार से अलग रहने के लिए दबाव बना रहे थे।
भाई ने परिवार से अलग रहने से मना कर दिया था। उसी के चलते उसकी पत्नी घर में झगड़े कर आत्महत्या करके फंसाने की धमकी देती थी। छोटा भाई पत्नी समेत 23 अक्तूबर को भाईदूज पर ससुराल ग्राम सरायमिट्ठे गया था। यहां ससुरालीजन भाई पर अलग रहने के लिए दबाव बनाने लगे। हरिओम के विरोध करने पर रात कमरे में बंद कर मारपीट की थी। 24 अक्तूबर को हरिओम घर से निकल गया और उसने एक वीडियो बनाकर छोटे भाई अर्जुन के मोबाइल पर भेज दिया था।
विज्ञापन

बाद में उसने भरथना रेलवे-स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मृतक के भाई सत्यवीर के प्रार्थना पत्र पर मृतक हरिओम की पत्नी रोशनी, सास शीला देवी उर्फ गुड्डी, साला अनेक, ननद बबली निवासीगण ग्राम सराय मिठ्ठे के अलावा भरथना ब्रह्मानगर निवासी विजय नारायण व उसकी पत्नी मीना के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की थी। थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी मृतक के साले अनेक को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है। साथ ही अन्य आरोपियों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें