फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से युवक व वृद्ध ने तोड़ा दम, 23 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। सोमवार को कोरोना से वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। जांच रिपोर्ट में 23 संक्रमित मिले है। क्षेत्र को सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं 12 लोग संक्रमण को मात देकर घर लौटे हैं।
सीडीओ डा. राजा गणपति आर ने बताया नगला रामदीन भरथना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय युवक की सैफई कोविड अस्पताल में सोमवार की सुबह मौत हो गई। मरीज को सांस लेने में दिक्कत थी। जबकि लखना निवासी 75 वर्षीय वृद्ध बीपी और डायबिटीज का मरीज था और 8 दिन से सैफई अस्पताल में भर्ती था। सांस लेने की दिक्कत होने पर 28 नवंबर को आरटीपीसी आर से कोविड जांच कराई गई थी। सोमवार की सुबह मरीज की मृत्यु होने के बाद जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

सोमवार को संक्रमित मिलने वालों में हिंदू विद्यालय व सैफई मडिकल कालेज में 4-4, अजीतनगर, तुलसीपुर सैफई, सरैया तिराहा के पास, मामन, हरकूपुर निलोई, चितभवन, लखना, सावित्री बाई बालिका हॉस्टल, ड्रीमलैंड कालोनी, आवास विकास शांती कालोनी, गढ़ाकास्दा, विजय नगर फ्रेंडस कालोनी,गंगा बिहार कालोनी, रेलवे स्टेशन तथा सैफई क्षेत्र में एक-एक संक्रमित मिले।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया सोमवार को जिले में 23 कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों की कुल संख्या 5369 हो गई है। सोमवार को 12 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी इस प्रकार अब कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 5092 हो गई है। जबकि 98 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। सक्रिय केसों की संख्या 179 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें