इटावा। यूथ क्रिकेट एकेडमी ने स्टार क्रिकेट एकेडमी कानपुर को 3-0 से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया।
जीआईसी मैदान में स्वर्गीय सुशीला देवी मेमोरियल क्रिकेट सीरीज चल रही थी। इसका फाइनल मैच रविवार को खेला गया। कानपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कानपुर की टीम 143 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मोहसिन रजा ने 29, दिग्विजय ने 28 रन बनाए।
वहीं यूथ अकादमी की ओर से सनी ठाकुर ने चार, राहुल वर्मा ने दो और अर्पित सिंह ने दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ एकेडमी की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यूथ एकेडमी की ओर से आलोक ने 35, सनी ठाकुर ने 27 और अंश व दीपक ने 25-25 रनों के योगदान दिया। सनी ठाकुर ने चार विकेट प्राप्त किए और 27 रनों की नाबाद पारी खेली।
इस शानदार प्रदर्शन सनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।। सीरीज में करन यादव को मैन ऑफ द सीरीज, दिव्यांश तिवारी को बेस्ट बॉलर, करन यादव को बेस्ट बैट्समैन और नितिन को बेस्ट फील्डर चुना गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक राज कपूर राणा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। दोनों ही टीमों को बधाई दी। इस अवसर पर कोच शशांक पाठक, कोच सलीम हुसैन, कोच शिवम, अकरम, उत्कर्ष आदि मौजूद रहे।