फोटो 14: रत्नेश कुमार की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र में रविवार रात बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने छोटे भाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि बड़े भाई की हालत गंभीर होने से उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है।
चौबिया थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी रत्नेश कुमार (22) रविवार रात अपने बड़े भाई अन्मेश कुमार (26) के साथ बाइक से बाजार से घर लौट रहा था। रात करीब नौ बजे दोनों नगला कुआं गांव के पास कुम्हावर रोड पर पहुंचे, तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने रत्नेश को मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई अभिषेक ने बताया कि रत्नेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। उसके पिता बालकराम खेतीबाड़ी करते हैं। मां मुन्नी देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फोटो 14: रत्नेश कुमार की फाइल फोटो। स्रोत परिजन