फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चंबल में छलांग लगाने जा रही युवती को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। भरेह थाना क्षेत्र के बंसरी पुल से चंबल में छलांग लगाने जा रही युवती को शनिवार दोपहर महिला सिपाही ने बचा लिया। गढ़ाकासदा गांव निवासी नाजिमा (30) घर में कहासुनी के बाद मानसिक रूप से परेशान थी। वह पुल पर आत्महत्या के इरादे से पहुंची। राहगीरों ने उसे पुल की ओर जाते देख पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी जगदीश भाटी पुलिस टीम के साथ चंबल पुल पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही युवती नदी में छलांग लगाने जा रही थी। महिला सिपाही पूजा चौहान ने तुरंत उसका हाथ पकड़ उसे बचा लिया। थानाध्यक्ष जगदीश भाटी ने बताया कि टीम ने नाजिमा की काउंसिलिंग की। काफी देर तक बातचीत कर उसे शांत कराया गया। बाद में पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें