फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: युवती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 41: श्वेता यादव की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन

मां की डांट से नाराज होकर उठाया आत्मघाती कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। थाना क्षेत्र के भाऊपुरा गांव में युवती ने मां की डांट से नाराज होकर खेत में खड़े नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भाऊपुरा निवासी श्वेता यादव (18) दो दिन पहले अपनी चचेरी भाभी दीक्षा को बिना परिवार को बताए एक हजार रुपये उधार दिए थे। शनिवार को इसकी जानकारी उसकी मां सुषमा देवी को हुई। रुपये देने की बात पर मां ने नाराजगी जताते हुए श्वेता को डांट दिया। इससे आहत श्वेता घर से निकल गई। दोपहर करीब दो बजे उसने गांव के बाहर खेत में खड़े नीम के पेड़ पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शाम चार बजे ग्रामीण जब खेतों की ओर गए तो उन्होंने युवती का शव पेड़ से लटका देखा। ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ऊसराहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मां की नाराजगी से युवती के आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें