फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: संदिग्ध हालात में युवक की कनपटी में लगी गोली, मौत

Wed, 02 Aug 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। संदिग्ध हालात में युवक की कनपटी में बांयी ओर गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव मौसी के घर से करीब 150 मीटर दूर सड़क पर पड़ा मिला। नजदीक ही तमंचा पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है, जबकि परिजनों ने युवकी की हत्या का आरोप लगाया है। घटना बलरई थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम की है।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब आठ बजे अमन तोमर (24) पुत्र गंभीर सिंह अपनी मौसी के घर बलरई थाना क्षेत्र के रामसुंदर से अपने गांव कुड़ाखर गांव थाना जसवंतनगर लौट रहा था, तभी मौसी के घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर गोली चलने की आवाज गूंजी और जब तक लोग मौके पर पहुंचते अमन खून से लथपथ हो गया था।
उसकी कनपटी के पास से खून बह रहा था। बताया तो यहां तक गया है कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी, लेकिन उसे घायल अवस्था में सैफई पीजीआई ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अमन अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसकी नौकरी हैदराबाद लग गई थी। एक अगस्त को वहां जाने के लिए बैग भी तैयार कर लिया था। नौकरी लगने और हैदराबाद जाने की खुशी में वह शाम सात बजे के करीब कुड़ाखर गांव के केला गमा देवी मंदिर में पूजा करने पहुंचा था, जहां और लोग भी थे।
गांव वालों ने बताया कि इसी दौरान उसके पास कोई फोन आया और इस पर वह अपने घर गया, जहां से बाइक उठा सीधा नगला रामसुंदर के लिए रवाना हो गया। वहां वह अपनी मौसी के घर पहुंचा, जहां नाश्ता पानी करके कुछ देर बाद ही वहां से चल दिया और घटना हो गई।
मृतक अमन के पिता मुंबई में है। उन्हें रात ही घटना की सूचना दे दी गई और वह मुंबई से अपने गांव के लिए रवाना हो चुके हैं। अमन के ताऊ महेश चंद्र ने का कहना है कि पुलिस आत्महत्या की कहानी बना रही है। यदि ऐसा कोई उसका इरादा होता तो वह नौकरी पर जाने की तैयारी नहीं करता। अमन की कनपटी में 32 बोर के तमंचे की गोली लगी है, और घटनास्थल पर ही तमंचा पड़ा मिला है।
थाना प्रभारी बलरई अल्मा अहिरवार का कहना है कि मामला आत्महत्या का ही है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है। एसपी सिटी कपिल देव ने बताया कि फोरेंसिक टीम और पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है कि घटना कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें