फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रेमिका की शादी तय पर युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने घर से दो किलोमीटर दूर पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अजबपुर गांव निवासी मोहित कुमार (23) पुत्र भानू प्रताप शनिवार शाम करीब चार बजे बिना बताए घर से चला गया था। इसके बाद परिजनों ने कई जगह खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चल सका। रविवार शाम गांव से करीब दो किलोमीटर दूर कुंडेश्वर में स्थित इंडेन गैस गोदाम के पास बबूल के पेड़ पर किसानों ने शव को लटका देखा। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। बड़े भाई सोनू कुमार ने बताया दो साल से उसके भाई का एक गांव की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शनिवार शाम प्रेमिका की शादी की बात पता चलने से मोहित क्षुब्ध होकर घर से निकल गया था। थाना प्रभारी गणेश शंकर द्विवेदी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें