फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Sat, 19 Aug 2017 11:40 PM IST
इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिरसा गांव के पास एक वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

 भिंड जिले के फूप थानाक्षेत्र के गांव सफेदपुरा निवासी कुलदीप कुमार (35) पुत्र वीरेंद्र तिवारी अपने साथी महेंद्र कुमार पुत्र मूलचंद्र निवासी बरीपुरा सांफर थाना अजीतमल के साथ बाइक से हनुमंतपुरा चौराहे से भिंड जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। बाइक चला रहा कुलदीप हेलमेट नहीं पहने था। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। सहसों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
दूसरी घटना बकेवर में ओवरब्रिज के पास हुई। बाइक के डिवाइडर से टकराने पर चरन सिंह पुत्र सीताराम निवासी जगन्नाथ पुरा थाना इकदिल घायल हो गया। तीसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ईदगाह चौराहे के पास हुई। जहां बस की चपेट में आने से नरेंद्र पुत्र केदार नाथ निवासी चौगुर्जी घायल हो गए। चौथी घटना भरथना थानाक्षेत्र में बकेवर रोड पर गांव मोढ़ी के पास हुई। यहां बाइक से जा रहे राम पाल पुत्र नाथू राम दूसरी बाइक से जा भिड़े। इसके अलावा इकदिल में चितभवन नहर पुल के पास ंस्कूटी से जा रही नीलू यादव पत्नी योगेंद्र कुमार निवासी इंद्रा विकास कालोनी को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें