फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फंदे पर लटका मिला युुवक का शव

Thu, 20 Apr 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राहतपुरा निवासी युवक का शव बुधवार सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम करया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राहतपुुरा निवासी साहिल (21) मैनपुरी फाटक पर किराये की दुकान लेकर मिष्ठान भंडार चलाता था। साहिल के चाचा मुकेश ने बताया कि साहिल मां नीलम देवी और देव के साथ रहता था। बुधवार सुबह देर तक साहिल नहीं उठा तो मां ने छोटे भाई देव को देखने के लिए भेजा। कमरा न खुलने पर देव ने मां को जानकारी दी।
दोनों ने काफी देर प्रयास के बाद पड़ोसियों को बुलाया और उनकी मदद से दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर गए। गेट खुलते ही साहिल का फंदे पर लटका शव देखकर मां बेसुध हो गई। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि आत्महत्या का मामला है।
विज्ञापन

चाचा ने बताया कि परिवार का पालन साहिल ही करता था। पिता कृष्ण अवतार कुशवाह करीब तीन साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर आगरा के जैतपुर चले गए थे। तब से वहीं रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें