फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिला सशक्तीकरण के लिए विनीता दिल्ली में सम्मानित

Thu, 20 Apr 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा ने नई दिल्ली में विशेष महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें देश भर की 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैल्यूट तिरंगा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष इटावा निवासी विनीता टंडन को महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्हें यह सम्मान मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने प्रदान किया। विनीता को सम्मान मिलने पर सैल्यूट तिरंगा कार्यकारिणी की सदस्य डॉ. सुचित्रा वर्मा, डॉ. पदमा त्रिपाठी, डॉ. प्रीति पांडे, डॉ. श्वेता तिवारी, मांडवी मिश्रा, पूनम चौहान ने हर्ष व्यक्त किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें