फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी बने सीएम, भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Sat, 18 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
शास्त्री चौराहे पर खुशी मनाते और आतिशबाजी चलाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शनिवार को लखनऊ में चल रही भाजपा विधायक दल की बैठक पर हिंदू यवा वाहिनी और भाजपाई नजर गढ़ाए बैठे रहे। जैसे ही शाम को योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर मुहर लगी भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

भाजपा नेता और कार्यकर्ता घरों से बाहर आ गए और जमकर आतिशबाजी चलाई। युवा भाजपाइयों की टोली सड़कों पर उतर आई और शास्त्री चौराहे पर पहुंचकर जमकर मिठाई बांटी। वंदेमातरम के नारे लगाए। मिठाई बांटने वालों में हिंदू वाहिनी आशुतोष आगिभनहोत्री, राजेंद्र प्रजापति, सिंटू तोमर, हैप्पी ठाकुर, अनुराग भदौरिया, दीपू ठाकु र, निक्की, मोनू, अन्नू पाठक, मोनू चौहान, जौनी, सुमित, मोहित, राहुल, शभम, सत्यम, प्रवीन, मृदुल, शेखर चौहान, रविंद्र गौर, विकास भदौरिया आदि शामिल रहे। वहीं लखना में भाजपा के वरिष्ठ नेता हरनाथ सिंह के नेतृत्व मनीष महेश्वरी, रामानंद त्रिपाठी, इंद्र कुमार जैन, मंगल सिंह, बृजपाल सिंह, गोपाल अवस्थी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर लड्डू बांटे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू किया गया ये सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इसी तरह से बकेवर में गोपाल मोहन शर्मा, रामनरेश चतुर्वेदी, बबलू त्रिपाठी, बृजेश शर्मा, रामू मिश्रा, रिंकू श्रीवास्तव, लाल जी शर्मा अशोक चौबे, रविंद्र कुशवाह, मुस्ताक खां, आदित्य मोहन शर्मा, पूर्व प्रधान गोविंद त्रिपाठी आदि ने खुशियां मना आतिशबाजी चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें