उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान स्थित श्री सिद्धेश्वर साईं बाबा मंदिर के स्थापना के छह वर्ष पूरे होने पर पूजा-अर्चना, हवन, भजन संध्या के साथ भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रमों में संस्थान कर्मियों एवं उनके परिजनों के अलावा लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक डा. ब्रिगेडियर टी प्रभाकर एवं मंदिर संरक्षिका गीता प्रभाकर ने साईं बाबा की पूजा-अर्चना के साथ की।
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. आईके शर्मा ने बताया कि अस्पताल परिसर स्थित साईं नाथ मंदिर के छह वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान के निदेशक डा. ब्रिगेडियर टी प्रभाकर ने मुख्य पूजा में पत्नी गीता प्रभाकर के साथ भाग लिया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मरीजों को अलग से प्रसाद दिया गया।
पूजा-अर्चना में संकाय अध्यक्ष डा. केएम शुक्ला, अपर निदेशक (प्रशासन) राधा कृष्ण सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा. (बिग्रेडियर) एसके गुप्ता, प्रभारी मंदिर डा. आई के शर्मा, न्यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. रमाकान्त यादव, वित्त अधिकारी बलवीर सिंह तथा संस्थान के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।