फोटो संख्या 16 रेलवे स्टेशन इटावा से बिहार लिए जाते मजदूर
- फोटो : ETAWHA
लॉकडाउन में करीब तीन महीने से घर जाने को आतुर प्रवासी मजदूरों के रविवार को चेहरे खिल उठे। रेलवे की तरफ से उनके लिए चलाई गई श्रमिक स्पेशल रात 9 बजे 1730 मजदूरों को लेकर इटावा जंक्शन से बिहार के नेवादा स्टेशन के लिए रवाना हुई।
सहायक स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि यह ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, पं दीनदयाल उपाध्याय नगर, गया होते हुए नवादा पहुंचेगी। 746 किलोमीटर की दूरी तय कर ट्रेन सोमवार सुबह 9 बजे नवादा स्टेशन पहुंच जाएगी।
उन्होंने बताया कि सभी मजदूर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करवाकर सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से उन्हें सीटें दी गई हैं।