फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर निकाला जुलूस

Sat, 02 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते व वाहन जलूस निकालते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने के लिए बेसिक शिक्षकों और कर्मचारियों ने काला दिवस मनाते हुए प्रदर्शन किया। शिक्षक बांहों पर काली पट्टी बांधकर बीएसए कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से कचहरी तक वाहन जलूस निकाला। शिक्षकों ने इस दौरान नई पेंशन व्यवस्था के विरुद्ध नारेबाजी की। कचहरी पर धरना प्रदर्शन करते हुए डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


आल टीचर्स इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर बेसिक शिक्षकों व कर्मचारियों ने काला दिवस मनाते हुए प्रदर्शन किया। शिक्षक दोपहर 12 बजे बीएसए कार्यालय पर एकत्र हुए और यहां से बांहों में काली पट्टी बांधकर वाहनों से जलूस के रूप में कचहरी के लिए निक ले। इस दौरान शिक्षक हाथों में नवीन पेंशन योजना विरोधी तख्तियां और बैनर लिए थे। जलूस लेकर निकले शिक्षक कचहरी पहुंचे और यहां पर धरना प्रदर्शन कर नवीन पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की मांग की।

संगठन के जिला संयोजक अवनीश शर्मा ने कहा कि पेंशन की लड़ी शिक्षक मिलकर लड़ेंगे। देश दीपक तिवारी ने कहा कि एबीआरसी कर्मी पूरी तरह से शिक्षकों के साथ हैं। शासकीय कर्मचारी परिसंघ के  अध्यक्ष राजीवकांत धनगर ने भी पूरे समर्थन की बात कही। व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक ने कहा कि अपने हक की लड़ाई के प्रति हमेशा एकजुट रहकर पुरानी पेंशन की मांग जीती जा सकती है। प्रदर्शन में एबीआरसी संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ, टीचर्स क्लब भी शामिल रहा।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में अर्चना चौधरी अमित पांडेय, राजेश जादोन, अखिलेश, प्रवीन, खालिद, अजय त्रिपाठी, महेंद्र शर्मा, रवींद्र पालीवाल, मुनिराज, संतोष शर्मा, मुहम्मद रईस, अखिलेश, देवेश राना, मनोज धाकरे, अतहर हुसैन, संजीव पोरवाल, कौशल तिवारी, रश्मि पालीवाल, रश्मि चौधरी, मनोरमा, अनुराधा दोहरे, हरेंद्र, राम नरेश पाल, मोहित, सतेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें