फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, उठाया पुरानी पेंशन का मुददा

Wed, 22 Mar 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को विकास भवन परिसर में राज्य और केंद्रीय कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करके धरना-प्रदर्शन किया और पुरानी पेंशन के लिए हुंकार भरी।0
विज्ञापन

कर्मचारी आरएमएस दफ्तर में एकत्र हुए। यहां से नारे लगाते हुए विकास भवन पहुंचे। कर्मचारियों ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष हरीकिशोर तिवारी के नेतृत्व में किसी भी स्तर पर आंदोलन करने की पूरी तैयारी की जा चुकी है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारी संगठन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ संयुक्त रूप से पुरानी पेंशन बहाली के लिए मंच तैयार हो गया है। यदि सरकार अभी नहीं चेती तो कर्मचारी आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। रेलवे संगठन के सह संयोजक दलेल सिंह यादव ने कहा यदि समय रहते सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो रेलवे संगठन रेल का चक्का जाम करेगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री पवन श्रीवास्तव ने कहा कि बुढ़ापे की लाठी बनने वाली पेंशन भी सरकार ने छीन ली है। पोस्टल विभाग के अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी, आयकर विभाग के सचिव शुगर सिंह, संरक्षक प्रदीप सक्सेना, ग्राम विकास संघ के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह, प्रशांत पोरवाल, उमाशंकर गुप्ता, अवनीश मिश्रा, कृपा शंकर यादव, संजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें