फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Sat, 13 May 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
जांच करती पु‌ल‌िस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के देसरमऊ गांव के पास साइकिल सवार मजदूर की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फतेहपुर जिले के शाह धर्मपुर गांव निवासी श्याम बाबू(28) पुत्र विंदल देसरमऊ स्थित एक भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह अपनी साइकिल से मां बाप को छोड़ने के लिए हाइवे पर आया था। भट्ठे पर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर एसओ इकदिल आलोक राय मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, शिव शक्ति भट्ठे के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से विशुन निवासी बरही पुरा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें