फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एचटी लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Thu, 01 Jun 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो संख्या 14) शकील की फाइल फोटो। (फोटो संख्या 14) शकील की फाइल फोटो।
विज्ञापन

(फोटो संख्या 15) पोस्टमार्टम हाउस के बाहर विलाप करते परिजन। संवाद
(फोटो संख्या 16) इस जगह पुताई करते समय शकील को करंट लगा। संवाद
(फोटो संख्या 32) नौरंगाबाद चौराहा पर जाम लगाए परिजनों को समझाते सीओ सिटी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मकान में पुताई करते समय एक मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार और मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए देर शाम करीब सात बजे नौरंगाबाद चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी क्राइम और सीओ सिटी ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। इस दौरान लगभग आधे घंटे जाम की स्थिति बनी रही। परिजनों ने तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद नाला निवासी शकील (30) पुत्र जहीर हसन उर्फ मुन्ना खान सिविल लाइन मुलायम सिंह कोठी रोड पर एक निर्माणाधीन मकान में पुताई कर रहा था। शकील के साथ पुताई कर रहे समीर ने बताया कि दो दिन पहले हाईटेंशन लाइन मकान के बाहर होने के कारण मालिक से बाहर की पुताई करने के लिए मना कर दिया था।
विज्ञापन

गुरुवार को मकान मालिक ने मजदूरों से शटडाउन की बात कहकर काम शुरू कराया था। जिस पर चार मजदूर मकान की पुताई करने पहुंच गए थे। दिन में करीब 11 बजे छज्जे पर झूले पर बैठकर समीर पुताई कर रहा था। तभी शकील ने उसे सीढ़ी से लटककर पेंट की बाल्टी पकड़ाई और वह हाईटेंशन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर हालत में छत से नीचे गिर गया।
साथी मजदूर इलाज के लिये उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। करंट लगने की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां कोहराम मच गया। मजदूर की पत्नी रिजवाना ने बताया कि उसका पति दीपू सिंह ठेकेदार निवासी शिवा कॉलोनी के साथ काम करता था।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को नौरंगाबाद चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसपी क्राइम सुबोध गौतम और सीओ सिटी अमित कुमार पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता करके कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस पर परिजन लगभग आधे घंटे बाद शव लेकर घर गए। मजूदर के भाई जमील ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। मजदूर की पांच साल की बेटी रोजी और डेढ़ साल का पुत्र जोहान है। मां अकीला बेगम का रो-रो कर बुरा हाल है। सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें