फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: काम अधूरा, मानदेय की रिकवरी के आदेश

Wed, 07 Jun 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 21:::सार्वजनिक शौचालय का अधूरा पड़ा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नागरी लालपुर में सार्वजनिक शौचालय पूरा किए बगैर हुआ भुगतान संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। ग्राम पंचायत नागरी लालपुर के सार्वजनिक शौचालय का निर्माण पूरा नहीं हुआ और केयरटेकर को लगातार भुगतान किया जा रहा है। जांच में यह बात सामने आने पर डीएम ने केयरटेकर को दिए गए मानदेय के 27 हजार रुपये की रिकवरी के आदेश दिए हैं। पूरी धनराशि रुपये ग्राम निधि में जमा कराए जाने का निर्देश दिए हैं।
महेवा ब्लाक के नागरी लोलपुर ग्राम पंचायत में वर्ष 2020- 21 में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होना था। इसकी धनराशि जारी की गई थी, लेकिन उक्त सार्वजनिक शौचालय का निर्माण आज तक पूरा नहीं हो सका है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत की ओर से शौचालय पर केयरटेकर नियुक्त कर उसके मानदेय का भुगतान पिछले कुछ महीनों से किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों जांच में यह बात सामने आई तो केयरटेकर के मानदेय के 27 हजार रुपये को लेकर जिला अधिकारी को वसूली करने का डीएम ने आदेश दिया है। 27 हजार रुपए की वसूली कर ग्राम निधि के खाते में जमा कराने के आदेश हैं। अगर केयरटेकर उक्त धनराशि को नही जमा कराता है तो उक्त 27 हजार रुपये में से आधे ग्राम प्रधान नागरी लालपुर लक्ष्मी देवी व आधे की तत्कालीन सचिव विवेक कुमार चौधरी से जमा कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उक्त धनराशि ग्राम पंचायत निधि के महेवा ब्लॉक के सेंट्रल बैंक के खाते में जमा कराने के बाद उसकी रसीद को प्रस्तुत किए जाने का निर्देश हैं। एडीओ पंचायत श्याम वरन सिंह राजपूत ने बताया कि रिकवरी के डीएम साहब के आदेश हुए हैं। रिकवरी कराकर ग्राम निधि के खाते में जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें